वाल्टरगंज। भाड़ा बढ़ाने के लिए 15 दिन से चल रही ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। पुरानी बस्ती के थानेदार की मध्यस्थता से ट्रक ऑपरेटर्स और व्यापारियों के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।
ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोशिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल ने बताया कि व्यापारियों ने लोकल भाड़े में इजाफा की बात को मान लिया है। इसे एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। जिले के सभी उवर्रक और सीमेंट व्यापारियों ने माल गोदामों का भाड़ा निर्धारित कर दिया है। हड़ताल समाप्त होते ही माल गोदाम पर डंप पड़ी खाद के रैक की ढुलाई चालू हो गई। इस मौके पर सत्यप्रकाश जायसवाल, मनोज गुप्ता, अमन गुप्ता, धनंजय राय, करुणेंद्र बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व ट्रक मालिक मौजूद रहे। संवाद