फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लापरवाही बरतने पर एलटी का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पीएचसी कुदरहा के लैब टेक्नीशियन विजय कुमार का अक्तूबर का वेतन सीएचसी अधीक्षक डॉ. फैज वारिस ने बाधित कर दिया है। कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार को समय से पहले ही लैब बंद कर दी थी। एमओआईसी ने बताया कि सीडीओ 16 सितंबर को मासिक बैठक में शामिल हुए थे। समीक्षा में पीएचसी कुदरहा में जांच औसत कम पाई गई। सीडीओ ने नाराजगी जताई थी। वहीं कार्यस्थल पर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बिना सूचना के गायब रहे। सीएमओ के निर्देश पर वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें