फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुकिंग और भुगतान के बाद भी नहीं पहुंच रही रसोई गैस...कागज में हो रही डिलीवरी

Tue, 31 Mar 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- गैस सिलिंडर की किल्लत से कई घरों के ठंडे पड़ गए चूल्हे, भोजन पर भी संकट
विज्ञापन

- ग्राहकों से बहानेबाजी में खेल कर जा रहे हैं एजेंसियों के जिम्मेदार

बस्ती। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार है। बुकिंग और ऑनलाइन भुगतान होने के बाद भी कागज में सिलिंडर की डिलीवरी दिखा रहे हैं, जबकि हकीकत में रसोई गैस नहीं प्राप्त हो रहा है। यह संकट शहर से लेकर गांव तक की अधिकांश एजेंसियों पर इन दिनों संकट गहराया है।
गैस सिलिंडर की डिलीवरी का मैसेज आ गया है, लेकिन सिलिंडर अब तक नहीं पहुंचा। घर में गैस खत्म है। बड़ी परेशानी हो रही है। यह कहना है मालवीय रोड स्थित गैस एजेंसी के उपभोक्ता पुष्पा सिंह का है। कहा कि सिलिंडर मिला ही नहीं, पैसा भी चला गया और डिलीवरी भी कागज में दिखा दिए। एजेंसी पर संपर्क करने पर गोलमोल जवाब मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि 14 मार्च में ही गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलिंडर घर नहीं पहुंचा है। डिलीवरी का मैसेज तक आ गया। लोगों ने बताया कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रोडवेज के पास की रहने वाली पुष्पा ने बताया कि 25 मार्च को सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन वह आज तक घर नहीं पहुंचा। एजेंसी वाले कहते हैं कि घर पर सिलिंडर की डिलीवरी कर दी जाएगी। फोन पर डिलीवरी का मैसेज भी आ गया पर सिलिंडर नहीं आया। आनलाइन पैसा भी 976 रुपये जमा हो चुके हैं, बाजवूद इसके अभी तक मनमानी की जा रही है।
ब्योतहरा निवासी गुड्डन का कहना है कि 14 मार्च को गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। सिस्टम में होम डिलीवरी दिखा दी गई, लेकिन आज तक सिलिंडर घर नहीं पहुंचा। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिला महिला अस्पताल निवासी केसरी ने बताया कि गैस सिलिंडर बुक किया था। 16 मार्च को डिलीवरी का मैसेज आ गया, लेकिन सिलिंडर कब आएगा कुछ पता नहीं है। मजबूरी में इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है।
इसके अलावा, गांधीनगर के इरफान ने बताया कि एक हफ्ते से ज्यादा हो गए लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर नहीं मिला है। 20 मार्च से ही गैस खत्म है। चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। कई बार एजेंसी में शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ है। ये उपभोक्ता सिर्फ उदाहरण हैं, रोजाना ऐसे उपभोक्ता एजेंसियों का चक्कर लगा रहे, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। जिले में 40 गैस एजेंसियां हैं। सोमवार को अधिकांश बंद रहीं, इससे उपभोक्ता सुदूर से गैस लेने पहुंचे तो निराश होकर जाना पड़ा।

बोले उपभोक्ता
केवाईसी करा लिए हैं। बुकिंग भी हो चुकी है। इसके बाजवूद अब तक सिलिंडर नहीं मिला। चार दिन से कतार में लग रहे हैं। यदि गैस सिलिंडर नहीं मिला तो भोजन नहीं बन पाएगा। - लवकुश

10 मार्च को स्टेशन रोड स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए बुकिंग किए थे, अब तक गैस नहीं मिला है। एजेंसी पर जाने पर टालमटोल किया जा रहा है।
- संभव जायसवाल


गैस सिलिंडर की डिलीवरी का मैसेज आने पर भी रसोई गैस नहीं मिल रहा है तो संबंधित एजेंसियों से जानकारी ली जाएगी। नियमानुसार डिलीवरी कराई जाएगी। - विमल कुमार शुक्ल, डीएसओ, बस्ती
विज्ञापन


कॉमर्शियल गैस की किल्लत से जूझ रहे दुकानदार

रुधौली। गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच कॉमर्शियल सिलिंडर की पर्याप्त आपूर्ति न होने दुकानदार जूझ रहे हैं। बाजार में कई रेस्टोरेंट लगभग बंद हो चुके हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में चाय की दुकान है और होटल अब पहले की तरह कोयले की भट्ठियों पर सामग्री बना रहे हैं। कोयला व्यापारी राम सुरेश का कहना है कि गैस किल्लत से कोयला की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें