बस्ती। लालगंज स्थित कुंआनों, मनवर संगम तट पर लगने वाले विशाल मेले में समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में खोया पाया शिविर का आयोजन किया गया। पांच दिन तक चले शिविर में 100 से अधिक बिछड़ों को उनके परिजनों से मिलाया गया।
शिविर का समापन करते हुए डाॅ. वीके वर्मा ने कहा कि पिछले 34 वर्षों से खोया पाया शिविर लगाना सेवा का बड़ा उदाहरण है। समाजसेवी कृष्णदेव गोस्वामी, पूर्व प्रमुख गोस्वामी कुमकुम भारती, आयोजक जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि समिति की ओर से प्रति वर्ष मेले में शिविर लगाकर खोये बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया जाता है। शिविर में ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे, अरविंद पाल, रघुनाथ सिंह, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, अमित आदि ने योगदान दिया। संवाद