सुलह समझौते के आधार पर का निस्तारण
लोक अदालत में बैंक ऋण संबंधित 254 मामले निस्तारित
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता न्यायाधीश राजीव गोयल ने की। अदालत में विभिन्न तरह के 2128 वाद व बैंक ऋण संबंधित 254 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया।
आपराधिक वादों के निस्तारण में एक लाख 6710 हजार की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूली गई। इसी के साथ ही मोटर दुर्घटना प्रतिकर के मामलों में 59 लाख रुपये की धनराशि याचिकाकर्ताओं को प्रतिकर के रूप में दिए जाने का आदेश दिया गया। न्यायाधीश ने मोटर दुर्घटना के पांच मामलों का निस्तारण करके याचिकाकर्ताओं को 21 लाख 60 हजार रुपये प्रतिकर दिए जाने का आदेश पारित किया। बैंक ऋण संबंधी मामलों का निपटारा कराकर बैंकों की ओर से एक करोड़ 91 लाख 56 हजार 977 की धनराशि पर समझौता किया।
इस दौरान अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार, द्वितीय संजीव यादव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पृथ्वी पाल यादव, अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय अब्दुल कैयूम, चतुर्थ मुकेश कुमार सिंह, बृजेश मणि त्रिपाठी, मनमीत सिंह, कविता मिश्रा, प्रदीप कुमार राम, श्वेता दीक्षित, अंकिता दूबे, आनंद शुक्ला, श्वेता यादव तृषा मिश्रा, कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, अंशुमाली पांडेय, अम्बरीश त्रिपाठी, अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, इला चौधरी, अनूप कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।