फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी में भरभराकर गिरे पेड और खंभे

विज्ञापन
विक्रमजोत क्षेत्र में गिरा पोल - फोटो : BASTI
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आंधी-पानी में भरभराकर गिरे पेड़ और खंभे
विक्रमजोत और हर्रैया क्षेत्र में बिजली गुल
शनिवार शाम करीब सात बजे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत/हर्रैया। जिले में हो रही भारी बरसात के बीच शनिवार शाम को तेज आंधी व पानी से कई पेड़, खंभे धराशायी हो गए। विक्रमजोत और हर्रैया क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। संयोग अच्छा था कि किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई है।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार देरशाम करीब सात बजे आंधी और पानी से भारी क्षति हुई है। ब्लॉक क्षेत्र के सरसंडा गांव में ट्रांसफॉर्मर सहित दो खंभे टूट कर जमींदोज हो गए। इसके चलते 11000 की लाइन बाधित हो गई है। ऐसी ही क्षति क्षेत्र के नटौवा गांव के पास हुई है। पीपल के पुराने पेड़ की डाल टूट कर तारों पर गिरी। इसके चलते हाईटेंशन लाइन के तार जमीं पर आ गए। पूरे क्षेत्र की लाइन बाधित हो गई। वहीं, शेरपुर और केशवपुर गांवों में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से बिजली के दो खंभे और तार टूट गए हैं। विक्रमजोत क्षेत्र में आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ गई है। पिछले पांच दिन से हो रही बरसात से जनजीवन जहां अस्त व्यस्त है। वहीं, बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात साढे़ आठ बजे तक खुली रहने वाली दुकानें एक घंटे पहले ही बंद हो गई है। क्षेत्र के अवर अभियंता सत्येंद्र प्रसाद राम ने बताया कि लाइनमैन डैमेज लाइन चेक कर रहे हैं। बरसात में दिक्कतें भी आ रही हैं। ऐसे में आपूर्ति के लिए संकट है। जहां पोल टूटे हैं वहां उसे ठीक कर लाइन बहाल करने में थोड़ा समय लगेगा। हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक शाम में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। पुरानी तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस के पास पेड़ गिरा है। हालांकि, किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। क्षेत्र में बिजली गुल है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छप्पर और घर पर पेड़ गिरा, भैंस मरी
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं ग्राम में सोहनलाल के छप्पर पर शनिवार शाम पेड़ गिर गया। इससे एक भैंस दबकर मर गई। वहीं, रामजानकी मार्ग स्थित गंगऊपुर पेट्रोलपंप के पास स्थित मुल्ला के घर पर पेड़ गिर जाने से घर क्षतिग्रस्त हो गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। जबकि कुसौरा बाजार से सोनिया घाट जाने वाले मार्ग पर जगह जगह पेड़ गिर जाने से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें