फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुर्वेदिक अस्पताल का ताला काटकर दो लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर बसडीला के पास स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सुहई में बृहस्पतिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। गेट और तीन कमरों का ताला काटकर अंदर घुसे चोर कंप्यूटर सेट, आरओ मशीन, फोटो प्रिंटर, इनवर्टर और 800 रुपये नकद समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह अस्पताल खुलने पर हुई।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार यादव सुबह करीब आठ बजे चिकित्सालय पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने वार्ड ब्वॉय शनि निषाद और अनुचर राजेश शर्मा को बुलाया। दोनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो सीसीटीवी कैमरे की दिशा भी बदली हुई थी। इसके बाद पुलिस और विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई।
सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सालय के कमरों का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि चोरों ने कई कमरों के ताले तोड़ने के साथ ही अलमारी और काउंटर को भी खंगाला था। कार्यालय से कंप्यूटर सेट समेत अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नागेंद्र भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार, चिकित्सालय गांव से दूर सुनसान स्थान पर स्थित है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फार्मासिस्ट ने बताया कि अस्पताल में लगा सीसीटीवी कैमरा पूर्व में तैनात रहीं डॉ. शबनम के मोबाइल से लिंक था। उनका वर्तमान में स्थानांतरण हो चुका है। पुलिस कैमरे की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें