होली के दिन बंद रहेगी शराब की दुकान
बस्ती। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को जिले में शराब की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
जिला प्रशासन के आदेश पर आबकारी विभाग ने कहा है कि शराब बिक्री में अगर ज्यादा कीमत वसूलने या अन्यत्र स्थान पर शराब बेचने का मामला पाया गया तो आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली के दिन कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 29 मार्च को शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी।
यदि इसका उल्लंघन करते हुए कोई पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी इंस्पेक्टर गिरजेश कुमार ने बताया कि चोरी-छिपे बिक्री करते पाए जाने कानूनी कार्रवाई की जाएगी।