फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती के युवक की लखनऊ में नाले में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती के युवक की लखनऊ में नाले में डूबने से मौत
विज्ञापन

सल्टौआ (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के कन्थुई गांव निवासी युवक की लखनऊ स्थित नाले में डूबने से मौत हो गई।
इस गांव निवासी अजय कुमार (32) लखनऊ के आशियाना में एक होटल में वर्षों से कुक का काम करते थे। शुक्रवार की सुबह लखनऊ के विभूति खंड स्थित नाले में अजय कुमार का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जेब में मिले पहचान पत्र के जरिए मृत युवक के परिवार में सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसके बाद परिजन लखनऊ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, होटल के मालिक ने बताया कि अजय 24 मार्च की सुबह एक दिन की छुट्टी लेकर निकले थे और शाम को उनका मोबाइल फोन ऑफ हो गया। शुक्रवार को मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें