बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट चौराहे पर सोमवार की सुबह ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पिकअप पीछे से उसमें जा घुसी। चालक और खलासी चोटिल हो गए। पुलिस व एनएचएआई की टीम ने घायलों को सुरक्षित करते हुए क्रेन से वाहन को किनारे कराया।
लखनऊ से अंग्रेजी शराब लादकर एक पिकअप कुशीनगर जा रही थी। सुबह करीब 4:30 बजे पिकअप कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट चौराहे के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे पिकअप पीछे से उसमें घुस गई। दुर्घटना में पिकअप चालक शिवजीत सिंह खंडासा अयोध्या और खलासी राहुल यादव निवासी राम नगर सुल्तानपुर घायल हो गए। एनएचएआई टीम ने दोनों का इलाज कराकर दुर्घटना वाले वाहन को किनारे कराया। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। संवाद