सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक द्वार का हुआ लोकार्पण। संवाद
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के बस्ती- गोरखपुर हाईवे पर स्थित पटेल चौक से हरदिया जाने वाले मार्ग पर नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक द्वार का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने फीता काटकर भव्य गेट का शुभारंभ किया।
कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उनके आदर्श और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। यह स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को सरदार पटेल के महान व्यक्तित्व और उनके योगदान का स्मरण कराता रहेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, ऐश्वर्य राज सिंह, आलोक रंजन वर्मा, प्रमोद पांडेय व अन्य माैजूद रहे। संवाद