कांटेखैरा मे राधिका के मौत पर रोते बिलखते परिजन
भानपुर। तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बुजुर्ग, किशोरी और युवती की मौत हो गई। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। तहसील प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार पूजा वर्मा मय राजस्व टीम संबंधित गांवों में पहुंचकर जनहानि का मुआयना की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस भी बधाया। तीनों मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
क्षेत्र के हलुआ हसनपुर गांव में दोपहर 1:18 बजे हरीराम (65) वर्ष पुत्र रामलाल अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी तेज गरज-चमक के बीच बिजली गिर गई, चपेट में आकर हरीराम बुरी तरह झुलस गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग आनन-फानन अचेतावस्था में उन्हें लेकर नरखोरिया स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दूसरा हादसा क्षेत्र के खैरा कांटे गांव में हुआ। इस गांव के केवटहिया टोला के रहने वाले कैलाश निषाद की बेटी राधिका (13) अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी अचानक घने बादलों के बीच गरज-चमक के साथ बिजली गिर पड़ी। चपेट में आने से राधिका मौके पर ही झुलसकर बेहोश हो गई और कुछ देर बाद घर पर ही उसकी मौत हो गई।