फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे छाए रहेंगे हल्के बादल, बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे छाए रहेंगे हल्के बादल, बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन

बस्ती। अचानक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंडल में स्माग जैसा वातावरण बना रहा। हल्के बादल होने से कभी धूप तो कभी छांव होती रही। जानकारों का अनुमान है कि शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।
धूप होने से तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चढ़ गया था, जिसके कारण शनिवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। हालांकि पछुआ हवा की गति यदि सामान्य से तेज हुई तो कोहरे का असर कम हो जाएगा। गर्मी की दस्तक देने के बावजूद रह-रहकर मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आसार थे कि मौनी अमावस्या के बाद आसमान साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाना शुरू कर दिया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के बीच हल्के बादल छाए रह सकते हैं। चूंकि धूप निकलेगी, इस लिए तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें