फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को एयरगन दिखाकर धमकाया, एसडीएम ने किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल को एयरगन दिखाकर धमकाया, एसडीएम ने किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

भानपुर। तहसील में एयरगन दिखाकर एक लेखपाल को धमकाना दो लोगों को भारी पड़ गया। लेखपाल को एयरगन दिखाकर अभद्रता करने वाले दोनों व्यक्तियों को लेखपाल की शिकायत पर एसडीएम गिरीश कुमार झा ने होमगार्डों से पकड़वाकर विधिक कार्रवाई के लिए सोनहा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को एक सफेद रंग की कार में सवार दो व्यक्ति तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने बने रास्ते से होकर जा रहे थे कि तभी सामने से एक लेखपाल भी अपनी कार से आ गए और उन्होंने सामने से आ रही कार को किनारे करने की गुजारिश की। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई तभी सामने की कार में सवार अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अपने चालक को कार से एयरगन निकालने का निर्देश दिया और दोनों ने लेखपाल को एयरगन दिखाकर धमकाया, जिससे डर कर लेखपाल तुरंत भाग कर एसडीएम के कार्यालय में घुस गए और एसडीएम को घटना की सूचना दी। इस पर एसडीएम ने हंगामा कर रहे दोनों व्यक्तियों को अपने होमगार्डों से पकड़वाकर बैठा लिया। जिसे बाद में विधिक कार्रवाई के लिए सोनहा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें