फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाम दलों ने निकाला जुलूस, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Wed, 18 Jun 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाम दलों ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को सौंपा। गाजा में नरसंहार रोके जाने इस्राइल को युद्ध अपराधी घोषित किए जाने, फिलिस्तीन के साथ एक जुटता प्रदर्शित करने के देशव्यापी अभियान के क्रम में जनपद में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित नागरिक संगठनों के नेता, पदाधिकारियों ने न्याय मार्ग से जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिवस के क्रम में माकपा नेता कामरेड के के तिवारी ,भाकपा नेता अशर्फी लाल गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने लोहिया मार्केट स्थित सीटू कार्यालय से फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से मांगपत्र राष्ट्रपति को भेजा। जुलूस में माकपा के शेष मणि, भाकपा के राम दयाल, सत्यराम,राम कृपाल,गंगाराम सोनकर, बिफई, राम सुरेमन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें