फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुल पर सुसाइड नोट छोड़ा, दो घंटे बाद किया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। मनोरमा नदी के पिपरौल घाट स्थित पुल पर मंगलवार सुबह महिला की साड़ी और पत्थर से दबा एक पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में भटहा गांव निवासी पूजा देवी के अपनी तीन माह की बेटी के साथ नदी में कूदने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मां-बेटी की तलाश शुरू कराई। हालांकि, घटना के करीब दो घंटे बाद महिला ने अपने पिता को फोन कर खुद और बेटी के सुरक्षित होने की जानकारी दी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिपरौल घाट पुल पर एक महिला की साड़ी और पत्र मिला। पत्र में पूजा देवी, पत्नी सुनील, निवासी भटहा के अपनी तीन माह की बेटी के साथ नदी में कूदने की बात लिखी थी। इसकी सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस और दुबौलिया के थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मां-बेटी की तलाश शुरू कराई। इस दौरान पुल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच पूजा ने अपने पिता गंगाराम, निवासी कुड़वा, थाना नगर के मोबाइल पर फोन कर खुद और बेटी के सुरक्षित होने की जानकारी दी। हालांकि, उसने घर लौटने से इन्कार कर फोन काट दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने अपने पिता और ननद को फोन कर सुरक्षित होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें