फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेल से छूटे पूर्व मंत्री का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी (बस्ती)। सेंट्रल जेल वाराणसी में सजा पूरी करने के बाद मंगलवार को बस्ती लौटे पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता रामकरन आर्य का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी-टांडा पुल के पास जिले की सीमा पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी देखकर पूर्व मंत्री भावुक हो गए।
विज्ञापन

रामकरन आर्य के जेल से रिहा होकर बस्ती आने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह से ही सपा कार्यकर्ता और समर्थक कलवारी-टांडा पुल पर जुटने लगे। भीड़ अधिक होने के कारण स्वागत के लिए लोगों को कतार में लगानी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद रास्ते में चमनगंज, कलवारी और कुसौरा में भी समर्थकों ने उन्हें रोककर अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी, कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राज कपूर, महादेवा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी, प्रबुद्ध वर्ग के जिलाध्यक्ष कक्कू शुक्ला, विजय विक्रम आर्य, सुभाष चंद्र यादव, राम उजागिर वर्मा, महेंद्र कुमार यादव, रामपत यादव, मायाराम यादव, सैदुल्लाह खां, विश्राम यादव, अमरेंद्र यादव, किशोर कुमार यादव, रामकिशुन यादव, शेर अफगन, गयासुद्दीन, अंगद, निसार अहमद, नंदू प्रजापति और चंद्रिका यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें