फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैस पाइपलाइन में लीकेज से हड़कंप

विज्ञापन
मड़वानगर में गैस पाइप लाइन को ठीक करता कर्मचारी-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मड़वानगर में सड़क किनारे सोमवार की शाम करीब चार बजे गैस पाइपलाइन के जोड़ में लीकेज होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पाइपलाइन से तेजी से गैस का रिसाव होने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। करीब एक घंटे बाद रिसाव बंद किया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं टोरेंट गैस के तकनीकी कर्मचारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और गैस रिसाव को रोकने के कार्य में जुट गए। एहतियातन क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई और स्थानीय लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। करीब एक घंटे तक चले राहत एवं नियंत्रण कार्य के दौरान फायर ब्रिगेड और टोरेंट गैस की टीम ने संयुक्त रूप से प्रयास कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
राहत की बात यह रही कि गैस रिसाव के बावजूद कहीं आग नहीं लगी और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस रिसाव के चलते कुछ देर के लिए पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें