फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गलत खानपान से युवा हो रहे फैटी लिवर के शिकार

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए इंतजार करते मरीज संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जंक फूड और बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में तेजी से फैटी लिवर की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि रोजाना ओपीडी में औसतन आठ से 10 मरीज लिवर संबंधी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं, इनमें अधिकतर युवा फैटी लिवर की समस्या से ग्रस्त मिल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आजकल लोगों में जंक फूड और फास्ट फूड खाने की लत तेजी से बढ़ रही है। फास्ट फूड के अधिक सेवन से अपच, गैस, फैटी लिवर, कब्ज और आंतों में सूजन जैसी पेट संबंधी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इन समस्याओं से विशेष रूप से युवा और बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि लिवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। फास्ट फूड के अधिक सेवन के कारण छोटे बच्चों में भूख की कमी, पेट दर्द और वजन नहीं बढ़ने जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
बताया कि जंक फूड में इस्तेमाल होने वाला उच्च वसा युक्त तेल, मैदा और अधिक नमक युवाओं में मोटापा, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों का कारण बन रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बच्चों में फास्ट फूड का अधिक सेवन उनके शारीरिक विकास में भी बाधा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 11,23 मरीजों ने परामर्श लिया। मेडिसिन और बाल रोग विभाग में मरीज अधिक रहे। बच्चे दस्त, वायरल बुखार, पीलिया के पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें