फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन चिह्नित...जोगापुर में बनेगा आयुष चिकित्सालय और महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के जोगापुर गांव में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की सौगात देने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने गांव में 5.462 हेक्टेयर जमीन आयुष विभाग के नाम आवंटित कर दी है। बताया गया कि यहां 100 सीटों पर पढ़ाई के साथ ही 100 बेड का अस्पताल भी बनेगा।
विज्ञापन

मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर हर्रैया विधानसभा के जोगापुर गांव में आयुष महाविद्यालय और अस्पताल खुलने से अलग पहचान होगी। जिले में एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के फरमान के बाद जिला प्रशासन ने इसी गांव में 5.462 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर आयुष विभाग के नाम आवंटित कर दिया है।
अब यहां आयुष पद्धति की तीनों विधाओं आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी पद्धति की चिकित्सा शिक्षा दी जाएगी। मरीजों को भर्ती कर इलाज की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामसभा जोगापुर के गांव देवनाथपुर में गाटा संख्या 394 ल व गाटा संख्या 401 क में कुल 5.462 हेक्टेयर भूमि पुनर्ग्रहित की गई है। इस भूमि पर आयुष विभाग की ओर से आयुष महाविद्यालय और चिकित्सालय बनाया जाएगा। भूमि मिलने के बाद आयुष विभाग अब इस पर आगणन की तैयारी में जुट गया है।
विभाग अधिकारियों ने बताया कि नवंबर 2025 में विशेष सचिव आयुष विभाग की ओर से भूमि की उपलब्धता संबंधी रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी ने इस प्रयास को तेज करते हुए डीएम से भूमि मांगी थी। राजस्व विभाग ने भूमि खोजकर बताया।
विज्ञापन

इसके बाद हस्तांतरित की प्रक्रिया पूरी हुई। इससे यहां आयुष महाविद्यालय और अस्पताल खुलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें