फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूर हुई बस्ती-डुमरियागंज हाईवे निर्माण में जमीन की अड़चन, कार्य में तेजी आएगी

विज्ञापन
बस्ती-डुमरियागंज के बरहुआ के पास अधूरा मार्ग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। पीलीभीत को जोड़ने वाले बस्ती-डुमरियांगज मार्ग के चौड़ीकरण की डेढ़ सौ करोड़ की परियोजना में आई जमीन की अड़चन को दूर कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग को 18.84 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर दिया है। अब वन विभाग शासन के जरिये कार्य के लिए अनुमोदन मांगा है।
विज्ञापन

वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के बीच फंसे जमीन अदला-बदली के पेंच को सुलझाने में दो माह से अधिक समय लग गए हैं। पूर्व में कई जमीन खोजी गई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी। अब नये सिरे से दो जगहों पर भूमि दो हिस्से में खोली गई। पैमाइश करके उसे अधिगृहीत कर ली गई है और वन विभाग को ट्रांसफर भी कर दिए। इससे उम्मीद है कि जल्द ही कार्य शुरू हो सकेगा। बता दें कि मार्ग के चौड़ीकरण में वन विभाग की भूमि आने से काम रोका गया है।
बदले में पीडब्ल्यूडी ने दो बार वन विभाग को जो जमीन आवंटित की थी, उसे लो-लैंड और विवादित बताकर वन विभाग ने अधिगृहीत करने से इनकार कर दिया था। बदले में जमीन न मिलने की वजह से वन विभाग ने चौड़ीकरण का काम रोकवा दिया था। अब राजस्व विभाग की ओर से भानपुर तहसील क्षेत्र में बंजर भूमि के रूप में दो जगहों पर बैजीपुर में 14.734 हेक्टेयर और शाहूपार कोहरसा में 4.106 हेक्टेयर भूमि खोजकर पीडब्ल्यूडी के जरिये वन विभाग को 18.84 हेक्टेयर जमीन को वन विभाग को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

अधिग्रहीत भूमि के लिए शासन के जरिये अनुमोदन मांगा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही रुके कार्य को शुरू करा दिया जाएगा। इससे चौड़ीकरण कार्य फिर से जल्द शुरू होने की उम्मीद है। बस्ती में पीडब्ल्यूडी की तरफ से 35 किमी. जबकि सिद्धार्थनगर में 15 किमी. सड़क चौड़ी की जा रही है। इस पर डेढ़ सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-

अभी मार्ग पर कटने हैं 1288 पेड़
सड़क चौड़ीकरण में वन विभाग की जमीन और पेड़ प्रभावित हो रहे हैं। अभी 1288 पेड़ और काटे जाने हैं। इससे पहले 661 पेड़ काट दिए गए हैं। शेष बचे पेड़ की कटाई एनओसी मिलने के बाद होगी। पेड़ कटने के साथ ही निर्माण कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद है।
-
बाधा दूर होने पर तेजी से शुरू होगा निर्माण
बस्ती-पीलीभीत मार्ग पर आई बाधा के दूर होने पर कार्य तेजी से होगा। इससे जल्द ही एक और हाईवे मिल जाएगा और आवागमन सुगम और आसान हो जाएगा। वन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक रामनगर रेंज में किलोमीटर 391 से किलोमीटर 417 तक सड़क की दोनों पटरियों पर निर्माण कार्य रोका गया है। इसके पीछे इसके बदले मनमाफिक भूमि न मिलने का कारण बताया गया था। अड़चन दूर होने पर अब बस्ती-डुमरियागंज, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और पीलीभीत को जोड़ने वाली इस सड़क को जल्द पूरा किया जा सकेगा।
-
अतिक्रमण भी सड़क चौड़ीकरण में बने हैं बाधक
बस्ती से बेवां के बीच सल्टौआ ब्लॉक मुख्यालय पर सड़क के दोनों तरफ घनी आबादी और बाजार होने के कारण आवागमन प्रभावित होता है। चौड़ीकरण में अतिक्रमण भी बाधक है। यहां वाहनों की गति थम जाती है। तहसील मुख्यालय भानपुर और सोनहा में तो अधिक भीड़ होने के चलते जाम की स्थिति बनती है। इसके आगे दुबौली बाजार में भी जाम लगता है। सड़क की चौड़ाई 12 मीटर होने से इन कस्बों की रौनक जहां बढ़ जाएगी, वहीं जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
-
मनौरी से शुरू हुआ है निर्माण, अभी सिर्फ नौ किमी ही हो सका है कार्य
बहुप्रतीक्षित बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में शुरू से ही अड़चन आ रही है। हालांकि, अब उम्मीद है कि कार्य जल्द पूरा होगा। चूंकि, जमीन की अड़चन खत्म कर ली गई है। बताया गया कि एनएच-27 के मनौरी चौराहा से निर्माण कार्य शुरू हुआ है। अभी सिर्फ नौ किमी. कार्य हो सका है। बरहुंआ गांव तक दोनों तरफ से चौड़ीकरण कार्य पूरा हुआ है। आगे का कार्य रुका हुआ है।
-
आए दिन होती रहती है दुर्घटना, चली जा रही जान
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर वाहनों का अत्याधिक दबाव है। कई जिलों को आपस में जोड़ने वाली इस सड़क पर ट्रक, बस से लेकर छोटे वाहनों का आवागमन हर वक्त रहता है। सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन घनी आबादी के बीच दुर्घटना होती रहती है। कई की जान भी चली गई है। लोग इससे गुस्से में भी है। लेकिन, सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा होने से इस पर अंकुश लगेगा।
कोट
पीडब्ल्यूडी की ओर से दो जगह 18.84 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करा दी गई है। एनओसी जल्द ही दे दी जाएगी। भूमि पर कार्य के लिए शासन के जरिये अनुमति मांगी है।
-डॉ. शिरीन, डीएफओ, बस्ती।
कोट
सड़क चौड़ीकरण कार्य में वन विभाग ने जितनी जमीन मांगी थी, राजस्व विभाग के जरिये उतनी भूमि उपलब्ध करा दी गई हे। कार्य शुरू करने के लिए एनओसी का इंतजार है।
विज्ञापन

-इं. अवधेश कुमार, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड, वन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें