फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लांस नायक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
लांस नायक शरद की फाइल फोटो
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भनखरपुर गांव के रहने वाले सेना के लांस नायक शरद उपाध्याय (27) सोमवार की रात करीब 11:30 बजे अपने कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। वह नौ दिन पहले अवकाश पर घर आए थे।
विज्ञापन

डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन) का लांस नायक राजस्थान के अलवर में तैनात थे। सेना से बीआरएस लेने वाले बड़े भाई सुरेश का कहना है कि करंट लगने से मौत हुई है। जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी। लांस नायक दो भाई और दो बहन थे, दोनों बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस विभाग में रहे पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बीआरएस लेने के बाद बड़ा भाई सुरेश परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। जबकि भनखरपुर गांव में शरद की पत्नी रुचि, डेढ़ साल की बेटी और मां रहती हैं। 28 दिन की छुट्टी पर वह नौ दिन पहले गांव आए थे। पड़ोसियों का कहना है कि शरद नशे के आदी थे। मंगलवार की शाम को रामजानकी मार्ग पर उनका नशे की हालत में कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। बताया जा रहा है कि शरद ने परिवार की रजामंदी से लव मैरिज शादी की थी।
पत्नी रुचि ने बताया कि पति कहीं से घूमकर रात करीब आठ बजे घर पहुंचे थे। इसके बाद घर के ऊपरी मंजिल पर बने टिन शेड के कमरे में चले गए। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आए तो उनकी मां उन्हें बुलाने गईं तो देखा कि तख्त पर पड़े हैं तो वह दहाड़े मारकर रोने लगीं इस बीच पड़ोसियों भी पहुंच गए। लखनऊ में रह रहे शरद के बड़े भाई सुरेश को भी खबर दे गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लखनऊ से लांस नायक के बड़े भाई के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर पति की मौत के बाद पत्नी रुचि बदहवास है। डेढ़ साल की अदया पिता की मौत से अनजान है। वह अपनी मां का निहार रही थी। थानेदार सुनली गौड़ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। मंगलवार की शाम सरयू नदी के चांदपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, इस दौरान सेना के जवानों ने अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें