फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लालगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर चंदन की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मृतक चंदन निषाद की फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र का गोनार गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर चंदन निषाद (30) पुत्र अर्जुन निषाद का शव बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मध्य प्रदेश पुलिस की सूचना पर पहुंचे स्वजन उसके शव को लेकर शुक्रवार को दोपहर बाद घर पहुंच गए। जहां अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोनार गांव निवासी चंदन के खिलाफ लूट, छिनैती सहित अन्य मामले के लालगंज और अन्य थानों में 10 कुल मुदकमे दर्ज होने की जानकारी थाना प्रभारी लालगंज एसएचओ विनय कुमार पाठक ने दी है। उन्होंने बताया कि चंदन को एक बार पुलिस मुठभेड़ में गोली भी लगी थी। परिजनों के अनुसार चंदन चार मई को अपने परिवार को बिना कुछ बताए घर से निकल कर कहीं चला गया था। तभी से उसका कोई पता नहीं था।
13 मई बुधवार को सुबह मध्य प्रदेश के हरदा जिले की पुलिस को रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के किनारे पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद हुआ। शव पहचान पर्स में मिले आधार कार्ड में लिखे पाते और मोबाइल नंबर से मृतक के भाई रूनदन निषाद को पुलिस ने जानकारी दी। परिजन वहां से शुक्रवार की दोपहर बाद लगभग दो बजे शव लेकर घर आए और अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। इसके खिलाफ अलग-अलग मामले में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें