फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के नाम पर लाखों रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में जमीन के सौदे को लेकर दो अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी के आरोप सामने आए हैं। कोतवाली और रुधौली थाना क्षेत्रों में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये लेने के बाद आरोपियों ने न तो जमीन दी और न ही पैसा वापस किया। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता अनूप कुमार उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने ग्राम सोनबरसा में 11 बिस्वा जमीन 22 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया था। सौदे के लिए प्रॉपर्टी डीलर हनुमान प्रसाद पांडेय के माध्यम से विभिन्न खातों में पैसा भेजा गया। तय दिन रजिस्ट्ररी पर जमीन का बैनामा करने के लिए गए तो जमीन मालिक ने इन्कार कर दिया। इसके बाद नंदू चौधरी और विनोद चौधरी ने पैसा लौटा दिया, जबकि हनुमान प्रसाद ने 1.7 लाख का चेक दिया। लेकिन राकेश और मनोज चौधरी ने पैसा लौटाने से इनकार किया और धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक पवन कुमार मौर्या को सौंपी है।
वहीं रुधौली थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा खुर्द उर्फ भोपालपुर में भी जमीन के सौदे को लेकर शिकायत दर्ज हुई। शिकायतकर्ता गिरीशचंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पटीदारों ने एक बीघा जमीन बेचने का वादा कर उनसे 9.39 लाख रुपये नगद और खाते में लिए। नौ महीने बीत जाने के बावजूद जमीन न दी गई और न ही पैसा लौटाया गया।
विज्ञापन

जब उन्होंने इसके बारे में पूछा तो आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव को सौंपी है। पुलिस ने अंकुर सिंह, अंकित सिंह और रीता सिंह पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें