फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश के 42 जोड़ी पहलवानों ने आजमाएं दांव

विज्ञापन
बस्ती जिले के भदोही में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव आजमाए। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
देश-विदेश के 42 जोड़ी पहलवानों ने आजमाए दांव
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र के भदोही में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। दूसरे दिन ईरान, नेपाल, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, अयोध्या, गोरखपुर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 42 जोड़ी पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ, इनमें ज्यादातर बराबरी पर छूटे।
सांसद हरीश द्विवेदी ने हरियाणा के भारत केसरी अजय गुर्जर और ईरान के ओलंपिक पदक विजेता पोया का हाथ मिलवाकर परिचय कराया। यह मुकाबला बराबरी पर रहा। दिल्ली के मोहित व रोहतक के अजय गुर्जर दांव आजमाने उतरे। हालांकि यह मुकाबला भी बराबरी का रहा। गोरखपुर, अयोध्या, बुंदेलखंड, हरियाणा व पंजाब के पहलवानों के बीच का मुकाबला लोगों को खूब रोमांचित किया। अयोध्या अखाड़े से गाजीपुर निवासी हितेश यादव व ग्वालियर अखाड़े के जीतू पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। वाराणसी के अजगरा डीएलडब्ल्यू अखाड़े के विकास सिंह को अयोध्या के हनुमानगढ़ी अखाड़े के नरोत्तम दास ने धूल चटा दी। आगरा के गिरिराज और अटारी जम्मू के हरिप्रीत के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। अयोध्या के मोनू ने जौनपुर के सुजीत को आसमान दिखाया। गोंडा नंदनी नगर अखाड़े के गोविंद को गोरखपुर खजनी अखाड़े के मोनू ने पटकनी देते हुए 51 हजार का इनाम जीता।
विज्ञापन

इसी अखाड़े के राजन तिवारी और पंजाब के चौका के बीच मुकाबला हुआ। मेरठ के शाकिर को ग्वालियर के गिरिराज ने चित किया। इसके पूर्व युवराज सिंह ने माला पहनाकर पहलवानों का स्वागत किया। आयोजक हनुमान सिंह ने दिल्ली के अधिनायक व नंदनी नगर गोंडा के संदीप का हाथ मिलवा कर परिचय कराया। रेफरी की भूमिका केशवदास ने निभाई जबकि संचालन महेंद्र दास व बच्चा राम यादव ने किया।
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, देवधर वैद्य, अशोक सिंह, राजेश सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, गामा सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, गोपाल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, पप्पू मौर्य, कौशलेंद्र सिंह, बजरंग बिहारी पांडेय, बलराम सिंह, जयहिंद सिंह, ओम प्रकाश पाठक, मंजू सिंह, अनुसुइया सिंह के अलावा छावनी विक्रमजोत, बस्ती, परशुरामपुर नवाबगंज, गोंडा, अयोध्या, आंबेडकर नगर, टांडा, पूरा बाजार सहित तमाम विद्यालयों के विद्यार्थी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें