कुशीनगर राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेंगे पंद्रह पदाधिकारी
बस्ती। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की रविवार को अमहट घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुई मासिक बैठक में कुशीनगर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पर विचार किया गया। तय किया गया कि जिले से पंद्रह पदाधिकारी अधिवेशन में हिस्सा लेने कुशीनगर जाएंगे।
महासभा के अध्यक्ष उमेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि 14 से 16 नवंबर तक कुशीनगर के खड्डा में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया है। विश्वकर्मा समाज को अपने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक मोर्चे पर अपनी एकजुटता बनाए रखनी होगी। विश्वकर्मा समाज की राजनीति के क्षेत्र में भागीदारी मजबूत हो, इसके लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। बैठक में संगठन मंत्री रामजनम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम किशोर आदि ने कहा कि एकजुटता के बिना राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी संभव नहीं है। विश्वकर्मा समाज के लोग अपने महत्व को समझें।
बैठक में रामकेश विश्वकर्मा, मदनसेन शर्मा, पं. मेहीलाल विश्वकर्मा, रामअचल शर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, दीनानाथ शर्मा, रामरूप शर्मा, रामजी शर्मा, लालजी शर्मा, देवेंद्र विश्वकर्मा, कपिलदेव विश्वकर्मा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा के साथ ही विश्वकर्मा महासभा के अन्य पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।