फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुदरहा ने जीती पैंथर्स कबड्डी की ट्रॉफी

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में कुदरहा ब्लॉक की चैंपियन टीम। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
कुदरहा। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित गोरखपुर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में कुदरहा ब्लाॅक के खिलाड़ियों ट्रॉफी अपनी झोली में की। फाइनल मुकाबले में यह टीम जोन चैंपियन बनी। जिससे खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। कुदरहा ब्लाॅक के इजरगढ़ में संचालित ब्लैक पैंथर्स कबड्डी की टीम ने युवा कल्याण विभाग की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला गोरखपुर और बस्ती के बीच खेला गया। बस्ती के तरफ कुदरहा की इस टीम ने गोरखपुर को हराकर अपनी जीत दर्ज कराई। ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर कुदरहा की टीम जोन चैंपियन बनी।
विज्ञापन

कोच विकास सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ष हमारी टीम प्रतिभाग करती है। बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने बताया कि कुदरहा की टीम लगातार तीसरी बार चैंपियन बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें