रुधौली। विकास क्षेत्र रुधौली के ग्राम पंचायत पचारी कला व गनवरिया में रिक्त चल रहे उचित दर कोटे की दुकानों के आवंटन बुधवार को तहसील सभागार में लकी ड्राॅ के माध्यम से किया गया।
एसडीएम मनोज प्रकाश, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भानु भास्कर कौशल, पूर्ति निरीक्षक प्रवीण पाण्डेय, प्रभारी खंड विकास अधिकारी इंद्रेश यादव की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय रूधौली की छात्रा श्रद्धा ने प्रचारी कला के 11 आवेदकों के सामने लकी ड्राॅ की पर्ची निकाली। किरन पत्नी प्रदीप को कोटेदार घोषित किया। संवाद