फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए दो युवक मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक मिले हैं 234 केस, वर्तमान में 81 एक्टिव केस हैं जिले में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में मंगलवार को दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये दोनों दिल्ली से आए थे। अब तक जिले में कोरोना के कुल 234 केस मिल चुके हैं। इसमें से 143 रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर जा चुके हैं। वहीं दस की मौत हो चुकी है। ऐसे में जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 81 है। दोनों संक्रमितों को जिला अस्पताल से रुधौली स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन

जिले में एक मई से गैर प्रांतों से अब तक करीब 98 हजार लोग आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर होम क्वारंटीन हैं। अब तक 6269 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 5875 के नमूनों की रिपोर्ट मिल चुकी है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अब बस्ती जनपद में भी टू-नेट मशीन से कोरोना की जांच हो रही है। ऐसे में जल्द से जल्द नमूनों की रिपोर्ट मिल सकेेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें