कोरोना : 1372 की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव मिले
जिले में अब तक मिल चुके हैं 4949 संक्रमित, 97 की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना काल में पहली बार बुधवार को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से 1372 लोगों की जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए है। जिले में अब तक 4949 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 97 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 64 एक्टिव केस हैं। बुधवार को एक भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। वहीं अब तक 4788 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
उन्होंने बताया कि 864 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कंटेनमेंट जोन हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 31, हर्रैंया में 12, भानपुर में एक जबकि रुधौली में चार स्थान कंटेनमेंट जोन हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 242937 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 242073 की जांच प्राप्त हो चुकी है।