फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत 39 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब मिल चुके हैं 4022 संक्रमित, 382 एक्टिव केस
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से की अपील, कोरोना संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार, बचाव के हर उपाय करें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में रविवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल के एक चिकित्सक व एक बंदी समेत 39 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमण के कारण अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 4022 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 3565 स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 41 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 382 है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले से 139478 लोगों के नमूने जांच के लिए अब तक भेजे जा चुके हैं। इसमें से 720 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 164 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 83, हर्रैया में 54, भानपुर में 11 व रुधौली में 16 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है। आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के मुताबिक कंटेनमेंट जोन को छोड़ कर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चूंकि संक्रमण कम तो हुआ है, मगर खतरा अब भी बरकरार है। ऐसे में उन्होंने आम जन का आह्वान किया है कि वे कोरोना से बचाव के हर संभव उपाय करें, जिससे संक्रमण की जद में न आएं। डीएम ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों का टेस्ट कराकर सुरक्षित करने की योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें