फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की मौत, पांच बंदियों सहित 39 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 67 को अस्पतालों से किया गया डिस्चार्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार को पांच बंदियों समेत 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से अब तक 75 की जान जा चुकी है। जिले कुल 3946 केस मिले हैं। इसमें से 3476 स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 67 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में 395 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 136159 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इसमें से 877 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 165 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 81, हर्रैया में 57, भानपुर में 10 व रुधौली में 17 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है। आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें