वीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने ली जानकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सूबे के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वीडीअो कांफ्रेंसिंग के जरिए गेहूं खरीद, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, पेयजल और चिकित्सा स्वास्थ्य संबंधी अन्य नौ बिंदुओं का हाल अधिकारियों से जाना।
बस्ती के कमिश्नर पीके सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद में और अधिक तेजी लाने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत सभी राशन कार्डों का सत्यापन हर हाल में 30 जून तक करा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
सत्यापन के दौरान अगर राशन कार्डों में अपात्र पाए जाते हैं तो त्वरित राशन कार्ड को निरस्त कर दिया और और अगर यूनिट अधिक पाई जाती है तो उसे भी काट दिया जाए।
पेयजल योजना को और बेहतर तरीके से संचालित करने को कहा और साथ ही यह भी कहा कि विधायकों से हैंडपंपों की सूची मंगाकर उस पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इस मौके पर डीएम नरेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।