फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ के बीजों पर मिलेगा 50 फीसदी अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पादन बढ़ाने और खेतीबाड़ी में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए बीज सहित अन्य कृषि यंत्रों पर इस वर्ष भी सरकार ने भारी अनुदान देगी। इसके लिए किसानों आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। खरीफ के बीजों पर 50 फीसदी अनुदान देने की योजना बनी है। बस्ती के उप निदेशक कृषि एसके दुबे ने बताया कि प्रथम आवक प्रथम पावक के तहत अनुदान का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ में प्रमुख सचिव कृषि और विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में खरीफ और कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गई। उप निदेशक कृषि ने बताया कि सामान्य बीज वितरण में संकर धान, संकर बाजरा, संकर ज्वार पर प्रति क्विंटल पांच हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। यानि प्रति किलो किसान को 50 रुपये का अनुदान मिलेगा।

उन्नतिशील धान प्रजाति पर एक हजार रुपया प्रति क्विंटल, दलहनी बीज पर 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल, मक्का, ज्वार, बाजरा शकुल प्रजातियों पर 15 सौ रुपया प्रति क्विंटल या मूल्य का पचास फीसदी अनुदान दिया जाएगा। हरित क्रांति और मिशन योजना के तहत कृषि यंत्र रोटावेटर, पंपसेट, थ्रेसर, सिडड्रिल सहित अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान देने की योजना बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें