फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खम्हरिया पश्चिम गांव के पुरुषों ने घर छोड़ा

Sun, 29 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामनगर ब्लॉक के खम्हरिया पश्चिम गांव में शनिवार को पहले चरण के मतदान के दौरान मतदान कर्मचारियों से हाथापाई के बीच कुछ लोगों ने मतपेटी में पानी डाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत के लेकर स्थिति नियंत्रित की थी।
विज्ञापन


 गांव के लोगों का आरोप है शनिवार रात पुलिस ने घरों में घुसकर पुलिस ने खूब कहर बरपाया। इसके बाद पुरुष और नवयुवक गांव छोड़ चुके हैं। घरों में सिर्फ महिलाएं ही हैं।

रविवार को गांव में प्रधान पद के उम्मीदवार सगीर अहमद, मोहम्मद असलम, तसव्वर अहमद के घरों पर सन्नाटा पसरा मिला। सभी घरों पर ताला बंद मिला। गांव की महिलाओं ने बताया पुलिस के कहर से लोग कहीं चले गए हैं। पुलिस निर्दोष लोगों को भी पकड़ने पर आमादा है।
विज्ञापन


70 वर्षीय सजिरून्निशा ने बताया कि उनके शौहर हाजी जमीर अहमद घर के अंदर बैठे थे। अराजक तत्वों को खोजने आई पुलिस ने उनके निर्दोष पति को भी  बुरी तरह से पीट दिया। कहा कि पुलिस ने बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा जो भी सामने मिला उसको अपराधियों की तरह पीटा। गांव के लोगों के अनुसा इसी पिटाई में गांव का कोटेदार मोबीन भी जख्मी हो गया।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए लोगों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि पुलिस अराजक तत्वों को कतई नहीं बख्शेगी। हां किसी निर्दोष को पुलिस किसी भी हाल में परेशान नहीं करेगी। अगर ऐसी शिकायत मिलेगी तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें