फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण
विज्ञापन

बभनान/बस्ती। किशोरी को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। उलाहना देने पर पीड़िता के पिता को अपशब्द कहते हुए जान से मार देने की धमकी दी गई। जिस पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान निवासी एक व्यक्ति ने गौर पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 25 मई को लापता हो गई। काफी खोजबीन की गई तो पता चला कि किशन नाम के युवक ने अपने पिता बसंत लाल की शह पर उसका अपहरण किया है। जब इस बात का उलाहना देने के लिए उसके घर गया तो उन लोगों ने अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी और जातिसूचक शब्द का भी प्रयोग किया। जिस पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी थानाध्यक्ष गौर रामेश्वर यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना के लिए पत्रावली सीओ हर्रैया को भेज दी गई है। साथ ही किशोरी को ढूंढने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें