विक्रमजोत। कांग्रेस की ओर से मंगलवार को अमोलीपुर स्थित पौराणिक हनुमान मंदिर से परशुरामपुर के शृंगीनारी मंदिर तक किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। प्रशासनिक अनुमति मिलने में देरी के कारण सुबह 10 बजे के बजाय दोपहर दो बजे यात्रा शुरू हुई।
यात्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम आधार, कन्हैया यादव, जिला कोआर्डिनेटर शशिनाथ उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप मिश्रा और यात्रा प्रभारी अमित सिंह ने संबोधित किया।जयंतीपुर, हंसराजपुर, कथोलिया, रजवापुर और खमरिया में यात्रा का स्वागत किया गया। शृंगीनारी मंदिर में सभा के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा संयोजक कन्हैया यादव ने बताया कि एमएसपी, गन्ना किसानों के बकाया मूल्य भुगतान, बेरोजगारी और बिजली समेत किसानों व आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदेश स्तरीय किसान सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष करुण पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, शिवमूर्ति यादव, विजय शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद