फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा मंडल महामंत्री जनार्दन शुक्ल के नेतृत्व में मंगलवार को देईसाड़ स्थित एक मैरिज हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रवि सोनकर और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सामाजिक कार्यों के साथ सरकार की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से ही संगठन और सरकार की गतिविधियों को गति मिलती है। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। रविचंद्र पांडेय, अतुल पाल, रमेश यादव, अखिलेश शुक्ल, विवेकानंद शुक्ल, रामकिशुन चौधरी, डॉ. अनिल मौर्य, डब्लू शुक्ल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें