फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा ने निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
सदर विधान सभा क्षेत्र के गनेशपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में साइकिल यात्? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बोले, सरकार की फूट डालो, राज करो की नीति खतरनाक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर साइकिल यात्रा निकाली। जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों (सदर, कप्तानगंज, हर्रैया, महादेवा, रूधौली) में जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के निर्देशन में निकाली गई यात्रा में केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया गया। कई स्थानों पर पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व और प्रभारी जावेद पिंडारी, पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी की मौजूदगी में बस्ती सदर के गनेशपुर कस्बे में हसनगंज चौराहे से कटरा बुजुर्ग तक साइकिल यात्रा निकाली गई। गनेशपुर में पुलिस ने सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की मांगों को स्वीकार करने करने की जगह फूट डालो, राज करो की नीति अपनाकर उन्हें विभाजित करना चाहती है। इससे आंदोलन कमजोर होने वाला नहीं है। अच्छा हो कि सरकार अन्नदाता किसानों की आशंकाओं को दूर कर तीनों किसान विरोधी कानून वापस ले ले। कोरोना में यदि बिहार में चुनाव हो सकता है तो संसद का शीतकालीन सत्र क्यों नहीं चल सकता। सरकार सवालों से भाग रही है।
कप्तानगंज में विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रन बहादुर यादव, प्रभारी समीर चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, हर्रैया में अरविन्द यादव, प्रभारी यज्ञेश पांडेय, महादेवा में राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक दूधराम, विजय विक्रम आर्य और रूधौली में मोहम्मद उमर, प्रभारी दीनानाथ चौरसिया, पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों से साइकिल यात्रा निकालकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार हठवादिता छोड़ समस्याओं का सर्वमान्य हल ढूंढे।
इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ राजेन्द्र चौरसिया, राघवेन्द्र सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, मो. जावेद, रामवृक्ष यादव, मो. जहीर, अरविन्द चौधरी, अरविन्द यादव, मो. शमी, अजय यादव, आमिश खान, नीतीश कुमार, मिथलेश, प्रीतम मौर्या, सेराज, रजवन्त चौधरी, शिवम चौहान, अनिल चौधरी, रामकेश चौधरी, दुर्गेश सोनकर, बब्लू चौधरी, मनोज यादव, सुजीत कुमार यादव, जावेद अंसारी, सरफराज, मो. अजमल, विकास यादव, गोपाल चौधरी, छोटू मिश्र, गोरख यादव, विवेक शुक्ल, रामसनेही यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, राम जानकी मार्ग चिलमा बाजार से सपा नेता रनबहादुर यादव और सपा जिला सचिव कवीन्द्र के नेतृत्व में किसानों के मांगों के समर्थन में साइकिल रैैली निकाली गई। दुबौलिया प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें