फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाराम हत्याकांड: हत्यारोपी बालू ठेकेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सियाराम हत्याकांड
विज्ञापन

हत्यारोपी बालू ठेकेदार गिरफ्तार
कलवारी थाने के महुआपार खुर्द की घटना
16 को खेत के कागजात दिखाने खदान पर गए थे सियाराम
17 जुलाई को झाड़ियों में फेंकी गई लाश मिली थी
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के महुआपार खुर्द निवासी किसान सियाराम की हत्या में नामजद खनन ठेकेदार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एकसड़ा पुल के पास मुकेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। सियाराम के भाई अमरनाथ की तहरीर पर पुलिस ने हत्या कर शव छिपाने के आरोप में रामललित निवासी टेंगरिहा बाबू थाना कलवारी और मुकेश निवासी महादेवा थाना लालगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बकौल एसपी रामललित को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया था कि हमारे जमीन में इसी थानाक्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव निवासी बालू ठेकेदार रामललित राजभर और लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा धौरूखोर निवासी मुकेश चौधरी की ओर से बालू खनन कराया जा रहा है। भाई सियाराम के विरोध करने पर इन लोगों के ने कुछ सहयोगियों के साथ 15 जुलाई को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद साजिश के तहत 16 जुलाई को सियाराम के खेत का कागजात मांगा गया था। सियाराम शुक्रवार को शाम तीन बजे के करीब महुआपार खुर्द बालू खदान स्थल पर गए थे। जिसके बाद वह लापता हो गए। परिवार के लोग जब खदान पर पूछने गए तो बताया गया कि वह काफी पहले वहां से चले गए थे। अगले दिन शनिवार को गांव के चरवाहों द्वारा जानकारी हुई कि खदान स्थल से 20 मीटर दूरी पर झाड़ी में सियाराम का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिसमें आंतरिक चोट लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें