फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गाड़ी में उल्टी करने पर किया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर के पास एक पेट्रोल पंप के निकट से एक व्यक्ति के अपहरण करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रुधौली थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी बलराम त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि वह 19 जुलाई को अपने साथी कप्तान सिंह के अलावा अमन सिंह निवासी बेलाड़ी थाना नगर, चंदू सिंह निवासी महरीपुर एक आर्टिगा गाड़ी से महाकाल (उज्जैन) दर्शन के लिए जा रहे थे। गाड़ी मोहित सिंह चला रहे थे। महरीपुर के पास एक पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी में उन्हें उल्टी होने लगी। इसी बात को लेकर अमन सिंह से विवाद हो गया।
आरोपी ने उन्हें गाली देते हुए मारापीटा और फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद उसके साथी काले रंग की थार गाड़ी लेकर आए और हत्या करने की नियत से जबरन अपहरण कर उन्हें थार गाड़ी में पीछे बैठा लिए। कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी ब्रेजा वाहन संख्या यूपी 51 एएस 0081 में चार व्यक्ति सवार होकर आए और उन्हें सूनसान स्थान पर ले गए। वहां गाली देते हुए मारापीटा गया और जान माल की धमकी दी गई। बाद में उन्हें पेट्रोल पंप पर लाकर उतार दिया गया। पुलिस ने अमन सिंह, रिशु सिंह उर्फ लल्ला निवासी बेलाड़ी, हर्षदीप सिंह निवासी रानीपुर थाना नगर एवं चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें