फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती इलेवन को हराकर सीरीज 3-0 से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को अंडर-14 ट्राई सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खैर क्रिकेट अकादमी और बस्ती इलेवन के बीच खेला गया। खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती इलेवन को 82 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। सिद्धू गौड़ ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की टीम 34.5 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई। सौरभ पाल ने 72, अर्जुन यादव ने 40, सिद्धू गौड़ ने 20 और अभय ने 13 रन बनाए। बस्ती इलेवन की ओर से देवी प्रसाद ने चार, अभिज्ञा नारायण पांडेय ने तीन, अरमान शेख ने दो और किशन गुप्ता ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती इलेवन की टीम 26.2 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। आकाश यादव ने 32, अरमान शेख ने 29, आयुष यादव और अर्पित ने 19-19 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से सिद्धू गौड़ ने पांच विकेट लिए। खालिद ने दो तथा आकाश मिश्रा, अरुण कुमार और रुद्र पाल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

सिद्धू गौड़ को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। आकाश यादव को बेस्ट बैट्समैन, सिद्धू गौड़ को बेस्ट गेंदबाज और अंश को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें