फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैर अकादमी ने बस्ती मेडिकल कॉलेज को सात रन से हराया

Sat, 18 Apr 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पुरस्कार की साथ विजयी टीम।
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को ओपेन मैच खेला गया। बस्ती मेडिकल कॉलेज और खैर क्रिकेट अकादमी के बीच हुए मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने सात रन से मुकाबला जीत लिया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर खैर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट के नुकसान पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अब्दुल कासिफ ने 65, सौरभ पाल ने 53, आदर्श पांडेय ने 40 और मनीष जैक्सन ने 23 रन बनाए। मेडिकल कॉलेज बस्ती की तरफ से अंजनी मिश्रा ने दो विकेट लिए। आयुष शुक्ला और सरोज ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

स्कोर का पीछा करने उतरी मेडिकल कॉलेज बस्ती की टीम 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अंजनी मिश्रा ने 53, अनुराग वर्मा ने 33 और देव ने 18 रनों की पारी खेली। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से रूद्र त्रिपाठी ने चार विकेट चटकाए। अब्दुल कासिफ ने तीन और देवी प्रसाद ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें