फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कायस्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी घोषित, कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट की मासिक बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, जनवरी में खिचड़ी सहभोज एवं अप्रैल में शोभायात्रा के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसी क्रम में पदाधिकारियों की सहमति से पठान टोला से प्रवीण श्रीवास्तव, मंगल बाजार से अजय श्रीवास्तव व बैरिहवा मोहल्ले से मनोज कुमार श्रीवास्तव को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया और रौतापार मोहल्ले से सौरभ श्रीवास्तव को वार्ड उपाध्यक्ष घोषित किया गया। जिला महामंत्री विश्वास चित्रांश को सल्टौआ, रामनगर व रुधौली ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया, वहीं अभिषेक श्रीवास्तव को गौर ब्लाॅक के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कायस्थ सेवा ट्रस्ट का विस्तार निरंतर जारी है। मजबूत संगठन से ही रचनात्मक लक्ष्य हासिल होंगे। संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव, मंडल संरक्षक डब्बू श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, जिला संयोजक राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रणदीप माथुर व शिवनंदन श्रीवास्तव, जिला सचिव सुजीत कुमार श्रीवास्तव, कटरा वार्ड अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, पिकौरा शिव गुलाम वार्ड अध्यक्ष प्रिंस श्रीवास्तव तथा रौतापार वार्ड अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें