फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज से शुरू होगा रामलीला महोत्सव

Tue, 04 Nov 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सनातन धर्म संस्था बस्ती की ओर से रामलीला महोत्सव मंगलवार से शुरू हो रहा है। आयोजन का शुभारंभ मंगलवार शाम 5 बजे से गोविंदराम सक्सेरिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगा। संस्था के सदस्य अनुराग शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ निर्धारित समय पर किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से परिवार सहित पहुंचने की अपील की। पहले दिन नारद मोह, विश्वमोहिनी स्वयंवर प्रसंग का सावित्री विद्या विहार के बच्चे मंचन करेंगे। साथ ही पृथ्वी की पुकार, श्रीराम जन्म, सीता जन्म की लीला का सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चे मंचन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें