फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कायस्थ पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च, न्याय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कायस्थ पार्टी की ओर से बुधवार शाम में कैंडल मार्च निकाला गया। प्रयागराज के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

शास्त्री चौक से कंपनीबाग तक निकाले गए मार्च के दौरान लोगों ने विरोध जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें जल्द सजा दिलाने की मांग की। पार्टी की ओर से लगाए गए बैनर के माध्यम से भी न्याय की मांग उठाई गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपराजिता सिन्हा ने कहा कि प्रयागराज निवासी दिवंगत सतीश श्रीवास्तव की 12 अक्तूबर को जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर परिवार को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में डॉ. रत्नेश, अमित कुमार श्रीवास्तव, सतीक्षा श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव और प्रिया श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें