फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खो-खो और कबड्डी में निपुण बनेंगी कस्तूरबा की बेटियां

Sun, 10 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक कस्तूरबा एक खेल योजना के तहत दो कस्तूरबा बालिका विद्यालयों का का चयन किया गया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को खो-खो और कबड्डी की बारीकियां सिखाई जाएंगी। उनका प्रशिक्षण शुरू हो गया है। तैयारी के बाद ये छात्राएं पहले जिलास्तर पर फिर मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। उसमें सफल होने पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

बनकटी ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का चयन खो-खो के लिए किया गया है जबकि विकास खंड बहादुरपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का चयन कबड्डी के लिए किया गया है। शासन स्तर से इन खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 18 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित सोनी ने बताया कि विद्यालय स्तर पर खेल के प्रशिक्षण कार्य शुरू हो गया है। खेल के लिए जो बजट आया है, उससे खेल का मैदान बनवाया जाएगा। इसके अलावा एक टिन शेड और एक हाल भी बनवाया जाएगा। इसी बजट से खेल में चयनित छात्राओं के लिए खेल किट एवं ड्रेस की भी व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर खेल कमेटी का गठित है। जिसके अध्यक्ष बेसिक शिक्षा अधिकारी होते हैं। इसके अलावा जिला समन्वयक इसके सचिव होते हैं। यह समिति खेल के लिए समय सारिणी बनाने से लेकर खेलों के प्रशिक्षण तक पर अपनी नजर रखती है। चयनित खिलाड़ियों को दक्ष बनाना ही इस योजना का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक की अनुपलब्धता की स्थिति में विकास खंड स्तर या जिला स्तर के चयनित खेल अनुदेशिका या व्यायाम शिक्षिका छात्राओं को प्रशिक्षिति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें