फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : निजी अस्पतालों में भी रिजर्व होंगे पांच-पांच बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को भी व्यवस्था से जोड़ा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने जिले के 10 निजी अस्पतालों को अपने यहां पांच-पांच बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता पर संबंधित अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में पहले से ही वार्ड आरक्षित किए जा रहे हैं और पर्याप्त दवाओं व चिकित्सकीय संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। चिकित्सकों को भी यात्रा अवधि में जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इसी कड़ी में शहर और कांवड़ मार्ग के आसपास स्थित 10 निजी अस्पतालों को भी आपात चिकित्सा व्यवस्था में शामिल किया गया है। सीएमओ ने संबंधित अस्पताल संचालकों को पत्र जारी कर प्रत्येक अस्पताल में पांच बेड आरक्षित रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिन निजी अस्पतालों को इस व्यवस्था में शामिल किया गया है, उनमें अवधेश सिंह नर्सिंग होम (कंवलपुर), विशाल नर्सिंग होम (हर्रैया), आयुष्मान हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर (डिलिया), शंकुस हॉस्पिटल (कैली रोड), नवयुग मेडिकल सेंटर (बनकटा), श्रीकृष्ण मिशन हॉस्पिटल (ढोरिका), रेमेडी प्लस हॉस्पिटल (मेडिकल कॉलेज के निकट), नवज्योति हॉस्पिटल (हर्दिया), सत्या मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (महरीपुर) और पटेल हॉस्पिटल (गोटवा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें