फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती/हर्रैया। गोरखपुर के अपराध निरोधक दस्ता ने शुक्रवार को हर्रैया तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक घनश्याम वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। राजस्व निरीक्षक रिश्वत में मिले रुपये तहसील के गेट पर खड़े होकर गिन रहे थे। तभी टीम ने उन्हें धर दबोचा। टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
इस संबंध में हर्रैया तहसील के खेमराजपुर निवासी रेखा श्रीवास्तव ने शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि धारा-24 के तहत अपनी पैतृक संपत्ति की पक्की पैमाइश कराने के लिए वाद दाखिल किया था। एसडीएम कोर्ट ने पक्की पैमाइश का आदेश दे दिया था। लेखपाल का कार्यभार देख रहे राजस्व निरीक्षक घनश्याम वर्मा को जुलाई 2021 में कोर्ट से पैमाइश का आदेश मिला। आरोप है कि करीब सालभर से पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक टाल-मटोल कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके लिए वह 20 हजार रुपये मांग रहे थे। मगर आवेदक रेखा 10 हजार रुपये ही देना चाहती थीं। आखिर में 15 हजार रुपये पर बात पक्की हुई। रेखा के पति मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि घूस देने से पहले एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ से संपर्क किया। वहां से मामला गोरखपुर स्थानांतरित कर दिया। गोरखपुर की टीम ने शनिवार को पत्नी रेखा के हाथों 10 हजार रुपये भेजवाया। रुपये देकर लौटते ही आसपास मौजूद टीम ने राजस्व निरीक्षक को तहसील गेट पर रुपये गिनते समय धर लिया।
विज्ञापन

हर्रैया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अमृतपाल कौर ने बताया कि राजस्व निरीक्षण घनश्याम वर्मा को एंटी करप्शन टीम गोरखपुर के रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध कप्तानगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें