फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमलेश महामंत्री, सुजीत बने कायस्थ सेवा ट्रस्ट के सचिव

Sat, 10 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में शुक्रवार को रौतापार में बैठक हुई। नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कमलेश कुमार श्रीवास्तव को जिला महामंत्री, सुजीत कुमार श्रीवास्तव को सचिव बनाया गया। जबकि वार्ड अध्यक्ष के रूप में अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को वार्ड नंबर 17 आनंद नगर कटरा, अमित श्रीवास्तव को वार्ड नंबर 23 आवास विकास, विवेक श्रीवास्तव को वार्ड नंबर 12 रौतापार और प्रिंस श्रीवास्तव को वार्ड नंबर 5 पिकौरा शिव गुलाम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में विवेक कुमार श्रीवास्तव को सल्टौआ गोपालपुर का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


ट्रस्ट संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक दिनेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य समाज में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस दिशा में मिलकर आगे बढ़ना होगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक राजेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रणदीप माथुर, संगठन महामंत्री नितेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें